Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • हिंदुस्तान मेडिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड” कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कार प्रदान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

हिंदुस्तान मेडिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड” कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कार प्रदान करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 30, 2025 1 minute read
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित एक निजी होटल में हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित “हिंदुस्तान मेडिकल एक्सीलेंस अवॉर्ड” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। डॉक्टर, नर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी अदृश्य संरक्षकों की तरह दिन-रात बिना किसी भेदभाव के मरीजों की सेवा करते हैं, उनके कष्ट कम करते हैं और उनके जीवन में आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे महामारी हो, प्राकृतिक आपदा हो या कोई अन्य संकट—हर परिस्थिति में स्वास्थ्यकर्मियों ने अदम्य साहस, समर्पण और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है।

मंत्री जोशी ने कहा कि आज सम्मानित की जा रही प्रतिभाएं न केवल कुशल चिकित्सक हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने वाले आदर्श नागरिक भी हैं। आपकी विशेषज्ञता, संवेदनशीलता और सेवा-भाव ने अनगिनत परिवारों को नया जीवन और नई उम्मीद दी है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचें तथा चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर संसाधन एवं सुरक्षित कार्य-पर्यावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को भी बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से सेवा-भाव, समर्पण और उत्कृष्टता को प्रोत्साहन मिलता है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अटल स्मृति सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन को किया स्मरण
Next: मुख्यमंत्री धामी के अधिकारियों को सख्त निर्देश – राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर करें सख्त कार्रवाई

Related Stories

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ July 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की July 16, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण July 16, 2026

You may have missed

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.