Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार
  • UTTARAKHAND NEWS

स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 7, 2026 1 minute read
.

देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान एवं लेबर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संशोधित पर्ट चार्ट के अनुरूप रिवाइज्ड मटीरियल और लेबर प्लान के आधार पर डबल शिफ्ट में कार्य सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं। साथ ही पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के उपयोग एवं श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।
श्रमिकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि निर्धारित 175 श्रमिकों के सापेक्ष वर्तमान में केवल 125 श्रमिक ही कार्यरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक ग्रीन बिल्डिंग का लगभग 36 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि विगत एक माह में निर्माण कार्यों में मात्र 10 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है।
इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या तत्काल बढ़ाने और डबल शिफ्ट में कार्य कराते हुए निर्माण कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथ पाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कृष्णा चमोला, चीफ इंजीनियर देवेंद्र प्रकाश, वित्त नियंत्रक सैफाली रानी सहित कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप होगा अगला निर्णय: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Next: त्यूनी बहुउद्देशीय शिविरः 761 से अधिक लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं August 15, 2026
  • लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता August 15, 2026
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत August 15, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वीर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता
  • UTTARAKHAND NEWS

लेखक गाँव से विश्वभर में गूंजा राष्ट्रप्रेम का स्वर, ‘ऐ वतन तेरे लिए’ में 60 से अधिक देशों की सहभागिता

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ के आग्रह पर राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 15, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.