Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उच्चतम न्यायालय के द्वारा आवारा पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उच्चतम न्यायालय के द्वारा आवारा पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 8, 2026 1 minute read
Share This Post

देहरादून-मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में मा. उच्चतम न्यायालय के द्वारा आवारा पशुओं के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों एवं गौवंश के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों के क्रम में यथोचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स के सम्बन्ध में मा. न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों से आवारा कुत्तों एवं गौवंश के सम्बन्ध में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल स्थानों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आवारा गौवंशों को रखने के लिए कांजी हाउस तैयार किए जाएं एवं उनके संचालन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा सभी बस स्टेशनों एवं रेलवे स्टेशनों एवं आसपास आवारा पशुओं एवं गौवशों को स्थानीय निकायों की सहायता से यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने इन पशुओं को स्थानीय लोगों द्वारा गोद लेने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने की भी बात कही। पालतू जानवर रखने वालों के लिए ‘क्या करें, क्या न करें‘ एसओपी तैयार की जाए।

इस अवसर पर सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है-मुख्यमंत्री धामी
Next: ग्रामीणों के द्वार पर सरकारः विकास नगर में 1775 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.