Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से नवनियुक्त कार्यकारिणी संग शिष्टाचार भेंट की उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने
  • UTTARAKHAND NEWS

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से नवनियुक्त कार्यकारिणी संग शिष्टाचार भेंट की उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 16, 2026 1 minute read
.
देहरादून-उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी संग जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी ने जिले में पत्रकारों के हितों के संरक्षण, उनकी सुरक्षा एवं कार्यस्थितियों को सुदृढ़ करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी के समक्ष यह मांग प्रमुखता से रखी कि पत्रकारिता के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों/समूहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे और वास्तविक पत्रकारों की साख प्रभावित न हो। साथ ही, पत्रकारों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों के हितों के संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रभावी और व्यावहारिक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। साथ ही, उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा भविष्य में प्रशासन और प्रेस क्लब के बीच समन्वय एवं सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई।
इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संप्रेक्षक विजय जोशी सहित वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन लखेड़ा, हरीश थपलियाल, ओमप्रकाश जोशी ,सुलोचना पयाल  एवं रश्मि खत्री उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: टिहरी के फेडी किमोड़ा में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा निर्मित वे-साइड ईट्रीज का लोकार्पण करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी
Next: आईआईटी, रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया CM धामी ने

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार October 3, 2026
  • राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री October 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री
  • Uncategorized

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.