Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • प्रथम बार महिलाओं द्वारा रामलीला का आयोजन तथा मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रथम बार महिलाओं द्वारा रामलीला का आयोजन तथा मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 18, 2026 1 minute read
Share This Post

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर विगत दिनों डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय महिलाओं (मातृ शक्ति महिला रामलीला कमेटी देहरादून) द्वारा प्रथम बार आयोजित रामलीला के सफल आयोजन तथा रामलीला मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को फूल की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करता है, बल्कि समाज में संस्कारों और मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।

कैबिनेट मंत्री ने रामलीला के सफल आयोजन से जुड़े प्रत्येक सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने मातृशक्ति को रामलीला के सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, अध्यक्ष लक्ष्मी मलासी, उपाध्यक्ष सुनीता जोशी, सचिव कमला देवी, सह-सचिव लक्ष्मीदत्त, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रासायनिक उर्वरकों का बढ़ता जाल: क्या अब बड़े सुधारों का समय आ गया है?
Next: अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर

Related Stories

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026

You may have missed

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.