Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • CM धामी ने मुख्य सेवक सदन में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में लिया भाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने मुख्य सेवक सदन में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में लिया भाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 22, 2026 1 minute read
CM धामी ने मुख्य सेवक सदन में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में लिया भाग
.
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गार्गी बालिका संस्कृत छात्रवृत्ति, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संस्कृत छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षा स्वाध्याय केन्द्र एवं ई-संस्कृत संभाषण शिविर का वर्चुअल शुभारंभ और उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के त्रैमासिक पत्र संस्कृत वार्ता का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान ऊँचे पर्वतों और ऐतिहासिक मंदिरों से ही नहीं, बल्कि ज्ञान और आस्था की भाषा देववाणी संस्कृत से भी है। वेदों से लेकर उपनिषदों तक, रामायण से लेकर महाभारत तक, आयुर्वेद से लेकर खगोलशास्त्र तक, गणित से लेकर दर्शनशास्त्र तक हमारे ज्ञान की जड़ें संस्कृत में ही निहित हैं। संस्कृत हमारे अतीत की स्मृति मात्र नहीं, बल्कि हमारे भविष्य की संभावना भी है। संस्कृत की सबसे बड़ी विशेषता इसका वैज्ञानिक व्याकरण है। पाणिनि द्वारा रचित अष्टाध्यायी आज भी विश्व के भाषाविदों के लिए आश्चर्य का विषय है। आज विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में संस्कृत की वैज्ञानिकता पर विभिन्न प्रकार के शोध किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में संस्कृत को आधुनिक और व्यवहारिक भाषा के रूप में स्थापित करने के विशेष प्रयास किए गए हैं। संस्कृत साहित्य को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है। एआई के माध्यम से संस्कृत ग्रंथों को नए स्वरूप में सबके सामने रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से संस्कृत अध्ययन और शोध का केंद्र रही है। राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। सभी जनपदों में आदर्श संस्कृत ग्रामों की स्थापना की गई है। उत्तराखंड में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। राज्य में पहली बार ‘गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना’ की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार के माध्यम से अखिल भारतीय शोध सम्मेलन, अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन, अखिल भारतीय वेद सम्मेलन, अखिल भारतीय संस्कृत कवि सम्मेलन, संस्कृत शिक्षक कौशल विकास कार्यशाला और संस्कृत छात्र प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृत विद्यार्थियों के लिए सरकारी सहायता, शोध कार्यों में सहयोग एवं रोजगार के अवसर सुनिश्चित कर इसे नई पीढ़ी में लोकप्रिय बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक नवाचार किये हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय में सुविधाओं को बढ़ाया गया है। प्रत्येक जनपद में एक-एक संस्कृत ग्राम बनाये गये हैं। संस्कृत को बढ़ावा देने के अलग सिस्टम बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, खजान दास, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकान्त पाण्डेय, निदेशक संस्कृत शिक्षा श्रीमती कंचन देवराड़ी मौजूद थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीमांत क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा समन्वय पर सरकार का फोकस तेज
Next: CM धामी के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी

Related Stories

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी November 26, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द November 26, 2026
  • दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन November 26, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून विश्वविद्यालय में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा ‘स्व-गणना (Self-Enumeration) शिविर’ का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
  • UTTARAKHAND NEWS

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.