Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026 1 minute read
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
.

देहरादून-भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। प्लम्बर सम्मान समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी / उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिये विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने  अपने सम्बोधन के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता यथा प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया। प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स द्वारा पेयजल योजनाओं का कुशल संचालन एवं रख-रखाव के कारण लोगों को घरों में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से जल जनित बीमारियों में कमी तथा शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयी है। प्लम्बर सम्मान समारोह कार्यक्रम जनपद स्तर के अतिरिक्त समस्त 06 विकासखण्डों में आयोजित किया गया।

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर समस्त उपस्थितों को अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों समाज और आने वाली पीढियों को जल संरक्षण, संवर्द्धन, पेयजल स्रोतों के संरक्षण करने की शपथ दिलवायी गयी।

विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी, कंचन रावत, सचिन अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, देहरादून, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
Next: प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Related Stories

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन November 21, 2026
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द November 20, 2026
  • CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट November 20, 2026

You may have missed

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 21, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक, कुमाऊं दौरे के सभी कार्यक्रम किए रद्द

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल
  • UTTARAKHAND NEWS

दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति कल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.