Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 4, 2026 1 minute read
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
Share This Post

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार शहर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र से संबंधित लगभग ₹325 करोड़ की परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण एवं प्रणाली के स्वचालन हेतु भी प्रथम चरण में ₹325 करोड़ की धनराशि शीघ्र स्वीकृत करने का अनुरोध किया, साथ ही द्वितीय चरण के अंतर्गत शेष लगभग ₹425 करोड़ की धनराशि भी अनुमोदित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार एवं ऋषिकेश में आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों के संदर्भ में हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास हेतु केंद्र सरकार से आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय यातायात को सुदृढ़ करने के हेतु रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को मेरठ से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारित करने के साथ ही देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया, ताकि इन शहरों के मध्य आवागमन को सुगम बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में सड़क यातायात पर निर्भरता कम होगी, यातायात जाम की समस्या में कमी आएगी तथा पर्यावरणीय दृष्टि से भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड के प्रमुख तीर्थस्थलों को आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ते हुए क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन एवं समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी।

केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
Next: पत्रकार नितेश जोशी के निधन पर दुःख व्यक्त किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Related Stories

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट April 29, 2026
  • CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग April 29, 2026
  • कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने April 29, 2026

You may have missed

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने
  • UTTARAKHAND NEWS

कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर बैठक ली मुख्य सचिव ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 29, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.