Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026 1 minute read
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
.

देहरादून-जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण/रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा आज देर शाम काली बस्ती, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान उक्त मकान की छत (टेरिस) पर कुल 7 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 4 व्यावसायिक सिलेंडर (भारत एवं एचपी कंपनी के) तथा 3 घरेलू सिलेंडर (इंडियन ऑयल कंपनी के) शामिल हैं। जांच में पाया गया कि 4 में से 3 व्यावसायिक सिलेंडर आंशिक रूप से भरे हुए थे, जबकि घरेलू सिलेंडरों में 1 भरा हुआ एवं 2 खाली अवस्था में मिले।
प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू गैस के अवैध भंडारण एवं संभावित कालाबाजारी से संबंधित प्रतीत होने पर सभी 7 सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से सीज कर लिया गया। जब्त किए गए सिलेंडरों को विधिक कार्यवाही के तहत जीवन ज्योति गैस सर्विस, कैनाल रोड, किशनपुर, देहरादून की सुपुर्दगी में दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है। गैस आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं अवैध गतिविधियों का पूर्णतः निराकरण किया जा सके।
जिला प्रशासन के साथ निर्देश है कि जनपद में गैस की कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अनधिकृत भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
Next: श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026

Video Adv

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने August 9, 2026
  • प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.