Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026 1 minute read
मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया मुख्यमंत्री धामी ने
Share This Post
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष मात्र 45 दिनों की अवधि में 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं, विशेषकर पर्वतीय और वन क्षेत्रों में। उन्होंने निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स की स्थापना के लिए एक प्रभावी नीति तैयार की जाए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाएगी और इससे जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को विशेष सब्सिडी प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसे स्वरोजगार का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर में वर्षभर शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त पुष्पीय एवं परागयुक्त पौधों का रोपण किया जाए। साथ ही “थ्री-बी” (बर्ड फ्रेंडली, बी फ्रेंडली, बटरफ्लाई फ्रेंडली) गार्डन के निर्माण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस और हरेला पर्व जैसे अवसरों पर “थ्री-बी” आधारित पौधारोपण अभियान चलाने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगी, बल्कि मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को भी स्थायी रूप से बढ़ावा देंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर

Related Stories

रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर
  • UTTARAKHAND NEWS

रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026
आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया मुख्यमंत्री धामी ने April 25, 2026
  • रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर April 25, 2026
  • आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन April 25, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026
रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर
  • UTTARAKHAND NEWS

रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के सुदूर जनपद बागेश्वर की तस्वीर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026
आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की में “विजन 2047 – समृद्ध एवं महान भारत 2.0” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026
पोषण निगरानी ऐप: कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग – प्रो. लिंडसे जैक्स
  • ARTICLES

पोषण निगरानी ऐप: कुपोषण के समाधान के लिए डेटा का उपयोग – प्रो. लिंडसे जैक्स

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 25, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.