Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने
  • UTTARAKHAND NEWS

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026 1 minute read
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने
Share This Post

देहरादून-मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुक्त खाद्य श्री बी. एल. राणा से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को लगातार एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं    कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जाएं तथा बाजारों, गोदामों एवं थोक विक्रेताओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत प्रदान करने एवं बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जनपदों विशेषकर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिए जाने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम, घिल्डियाल एवं उपायुक्त सुश्री निधि रावत भी उपस्थित थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
Next: सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न

Related Stories

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026
सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा May 29, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं May 29, 2026
  • सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न May 29, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित हुए अनिल कुमार राणा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026
सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने
  • UTTARAKHAND NEWS

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 29, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.