Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 28, 2026 1 minute read
खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन का पहला सम्मेलन आयोजित
.

*क्वांसी (देहरादून), 28 जून 2026:* आज ‘खत विशलाड़ जनजाति कर्मचारी संगठन’ के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, क्वांसी के प्रांगण में संगठन का पहला भव्य सम्मेलन मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक श्रद्धा के साथ जय महासू देवता के जयघोष के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं और सदस्यों द्वारा खत के सर्वांगीण विकास पर अत्यंत गहन और सार्थक चर्चा की गई। समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मुख्य रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और पूर्ण नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए समाज को नशे की कुरीतियों से बचाने और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगठन द्वारा क्षेत्र के होनहारों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक विशेष ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया। परिषदीय परीक्षा-2026 की बोर्ड परीक्षाओं में पीएम श्री अन्तर कॉलेज क्वांसी में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले खत विशलाड़ क्षेत्र के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं में हाईस्कूल की छात्रा संध्या वर्मा, अभिराज वर्मा और अक्षय चौहान ने क्रमशः पहला , दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हे समिति ने सम्मेलन में सम्मानित किया। इंटरमीडिएट की छात्रा सोनिया , आँचल रावत और आरती रावत ने क्रमशः पहला , दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया जिन्हे समिति ने सम्मेलन में सम्मानित किया।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज और क्षेत्र के उत्थान के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायक आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर नरेन्द्र सिंह चौहान , वीरेंद्र जोशी, अनिल दत्त शर्मा, केशव राम शर्मा, पुरण सिंह, वीरेंदर शर्मा, उज्जवल वर्मा, रोहित शर्मा , मोहित चौहान , ध्वजवीर चौहान, सदर सियाणा शूरवीर सिंह पंवार , अजब सिंह चौहान , श्रीचंद शर्मा , जयपाल सिंह चौहान , हुकम सिंह राणा , राजेन्द्र सिंह चौहान , रमेश नेगी आदि मौजूद थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शांतिकुंज पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Related Stories

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
  • UTTARAKHAND NEWS

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की July 14, 2026
  • हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश July 14, 2026
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश July 14, 2026

You may have missed

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश
  • UTTARAKHAND NEWS

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 13, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.