Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
  • UTTARAKHAND NEWS

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 1, 2026 1 minute read
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
.

देहरादून-नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन सेंटर्स के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सभी रिक्त पदों में नियुक्ति हो जाएगी। साथ ही पदोन्नति को भी शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर्स का एक अलग से काडर बनाया जाएगा। उन्होंने सभी चिकित्सकों को स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेज को योग और मेडिटेशन के माध्यम से चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर देश और समाज की सेवा का आव्हान किया।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध ने पूरे प्रदेश से चयनित 32 उत्कृष्ट डॉक्टर को इस वर्ष का ‘‘डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ अवार्ड प्रदान किया। तीन डॉक्टर्स को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड तथा तीन डॉक्टर्स को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ.) भानु दुग्गल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का इतना व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए कि समाज का एक तबका इसका लाभ ही ना ले सके। भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ जे. एन. नौटियाल ने स्वस्थ जीवन एवं सफल इलाज में आयुष चिकित्सा के महत्व को रेखांकित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में नए डॉक्टरों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने आज के दिन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया की किस तरह से देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की शुरुआत हुई। इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के आयोजक एवं दिव्या हिमगिरि के संपादक कुंवर राज अस्थाना ने कार्यक्रम के विषय के बारे में बताया और इस वर्ष चयनित डॉक्टरों की प्रक्रिया और पूर्व के कार्यक्रमों के बारे में बताया।तथा धन्यवाद ज्ञापन एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के डीन एमके पंत ने दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉ योगेश्वरी को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ.) भानु दुग्गल ने की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण त्रिपाठी, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र डोभाल, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ गीता जैन, भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ जे. एन. नौटियाल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम के अंत में दून राजकीय मेडिकल कालेज की प्राचार्या गीता जैन एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुँवर राज अस्थाना ने मंचासीन सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

जिनको सम्मानित किया गया
1. डॉ. राकेश रावत – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
2. डॉ. अच्युत नारायण पाण्डेय – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
3. डॉ. विनिता रावत  –   वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
4. डॉ. अनिश गुप्ता  –   अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश
5. डॉ. पंकज कंडवाल – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश
6. डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता – दून ईएनटी हॉस्पिटल, देहरादून
7. डॉ. साशा लाबरू – नियोवाइज चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, देहरादून
8. डॉ. आनंद कुमार गोयल – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
9. डॉ. तृप्ति चौधरी – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
10. डॉ. ज्योत्सना सेठ – सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश
11. डॉ. धीराज गुप्ता – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
12. डॉ. सुमन कुमारी पाण्डेय – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
13. डॉ. गोदावरी जोशी – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
14. डॉ. सुभाष जोशी – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
15. डॉ. हरि शंकर पाण्डेय – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
16. डॉ. विनिता गुप्ता – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
17. प्रो. डॉ. पंकज कुमार गर्ग – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
18. डॉ. (प्रो.) प्रशांत शारदा – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
19. डॉ. उर्मिला पलारिया – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
20. डॉ. अनिल पाण्डेय – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
21. डॉ. अमित कुमार सिंह – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
22. डॉ. जॉली अग्रवाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
23. डॉ. श्रुति बर्नवाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
24. डॉ. विवेकानंद सत्यवाली – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
25. डॉ. सुबोध नौटियाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
26. डॉ. शैली व्यास – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
27. डॉ. वीणा अस्थाना – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
28. डॉ. सिद्धांत खन्ना – कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
29. डॉ. शिवम डंग – कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
30. डॉ. अंजना टाक – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून
31. डॉ. पारुल शर्मा – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार
32. डॉ. राजीव कुमार – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, गुरुकुल परिसर, हरिद्वार
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
1. डॉ. महेश कुरियाल – अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), देहरादून
2. डॉ. जे. एन. नौटियाल – अध्यक्ष , भारतीय चिकित्सा परिषद, देहरादून
3. डॉ. यशवंत सिंह बिष्ट – प्रोफ़ेसर एंड हेड, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड
1. डॉ. गीता जैन – प्राचार्य, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
2. डॉ. गोविन्द तितियाल – प्राचार्या, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
3. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी
Next: प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना

Related Stories

प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 1, 2026
उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 1, 2026
123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 29, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना July 1, 2026
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित July 1, 2026
  • उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी July 1, 2026

You may have missed

प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में शुरू हुई विकसित भारत – जी राम जी योजना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 1, 2026
डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित
  • UTTARAKHAND NEWS

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 1, 2026
उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय शुरू, मदरसा बोर्ड समाप्त कर बना नया शिक्षा मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 1, 2026
123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) June 29, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.