Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2026 1 minute read
प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
.

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित ऐसी पुरानी सड़कों, जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

बैठक में शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को सड़क सुधार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि शहरी क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सड़कों के सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से खरीदे स्थानीय उत्पाद
Next: आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Related Stories

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब
  • UTTARAKHAND NEWS

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब October 10, 2026
  • जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक October 10, 2026
  • उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण October 9, 2026

You may have missed

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब
  • UTTARAKHAND NEWS

शाइनिंग स्टार्स ऑफ उत्तराखंड-2026’ में युवाओं के बीच आत्मीयता से घुले-मिले मुख्यमंत्री, क्रिएटर्स के सवालों का बेबाकी और सहजता से दिया जवाब

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है यह पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 10, 2026
उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली का परीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • UTTARAKHAND NEWS

भांग, अफीम, गांजा और चरस की खेती व कारोबार मिलने पर संबंधित पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 9, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.