Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 6, 2026 1 minute read
उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की
.

देहरादून-अपनी शासकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सचिवालय के कार्मिकों के एक सामाजिक समूह ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। समूह के सदस्यों ने शनिवार को देहरादून स्थित एक वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों का हाल-चाल जाना और उन्हें ताजे फल, जूस एवं ड्राई फ्रूट्स वितरित किए।

समूह की ओर से पिछले सप्ताह भी एक बाल आश्रम में भोजन वितरित किया गया था। इस दौरान सदस्यों ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ संवाद किया।

इस सेवा अभियान की शुरुआत समूह के संस्थापक दिव्यांशु डोभाल के नेतृत्व में की गई है। उनके साथ सचिवालय में कार्यरत अंकिता ज्याड़ा, विजयलक्ष्मी, नवीन चौहान एवं अजय नौटियाल इस पहल में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सभी सदस्य उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

यह पांच सदस्यीय समूह प्रत्येक माह अपनी व्यक्तिगत सहभागिता से समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता है। इन गतिविधियों में अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों तथा वृद्धजनों की सेवा के साथ-साथ पशु कल्याण और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्य भी शामिल हैं।

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने सचिवालय के इन युवा कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। समूह के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय विद्यालय एच.बी.के. नंबर 1 में ऐतिहासिक शिक्षक दिवस
Next: हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

Related Stories

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026
Election : प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी EVM मशीनों की FLC
  • UTTARAKHAND NEWS

Election : प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी EVM मशीनों की FLC

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित October 22, 2026
  • Election : प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी EVM मशीनों की FLC October 22, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग October 22, 2026

You may have missed

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026
Election : प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी EVM मशीनों की FLC
  • UTTARAKHAND NEWS

Election : प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी EVM मशीनों की FLC

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने UPES के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
  • UTTARAKHAND NEWS

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 22, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.