Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026 1 minute read
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर कालिदास रोड स्थित बद्रीनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने 151 नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से सामूहिक कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारकर श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। उन्होंने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि एवं महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवशाली परंपरा रही है और कन्या पूजन इसी परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना करने के साथ ही नारी के सम्मान और उसके महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। मंत्री जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भावना चौधरी, डॉ बबीता सहोत्रा, पूर्व पार्षद सत्येंद्र नाथ, दीपक बहुखंडी, ओम प्रकाश बवाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 04 राजपुर में विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया
Next: मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Related Stories

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • UTTARAKHAND NEWS

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात October 19, 2026
  • Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP October 19, 2026
  • मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण October 19, 2026

You may have missed

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • UTTARAKHAND NEWS

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.