Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • केएमवीएन, मोहन में ‘निधि आपके निकट’ शिविर आयोजित, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई
  • UTTARAKHAND NEWS

केएमवीएन, मोहन में ‘निधि आपके निकट’ शिविर आयोजित, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026 1 minute read
केएमवीएन, मोहन में ‘निधि आपके निकट’ शिविर आयोजित, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई
.

PIB DEHRADUN-कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा केएमवीएन, मोहन, जनपद अल्मोड़ा में ‘निधि आपके निकट’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II आकाश वर्मा तथा क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी आदित्य जोशी एवं शैलेश रॉय ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II आकाश वर्मा ने उपस्थित प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY), विश्वास योजना तथा कर्मचारी नामांकन अभियान (Employees’ Enrolment Campaign) के उद्देश्यों, लाभों और प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया।

श्री वर्मा ने प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने, पात्र कर्मचारियों का नियमानुसार नामांकन सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया।

शिविर के दौरान कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को भविष्य निधि, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।

‘निधि आपके निकट’ शिविर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा शिकायतों के निस्तारण को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिविर में उपस्थित कर्मचारियों और नियोक्ताओं ने विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूर्ण; प्रधानमंत्री की अपील से खादी को मिली नई पहचान, स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ा जनविश्वास
Next: अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

Related Stories

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026
अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026
‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूर्ण; प्रधानमंत्री की अपील से खादी को मिली नई पहचान, स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ा जनविश्वास
  • UTTARAKHAND NEWS

‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूर्ण; प्रधानमंत्री की अपील से खादी को मिली नई पहचान, स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ा जनविश्वास

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम October 27, 2026
  • अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा October 27, 2026
  • केएमवीएन, मोहन में ‘निधि आपके निकट’ शिविर आयोजित, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई October 27, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026
अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

अधिकारी करेंगे मतदान केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण, मूलभूत व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026
केएमवीएन, मोहन में ‘निधि आपके निकट’ शिविर आयोजित, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई
  • UTTARAKHAND NEWS

केएमवीएन, मोहन में ‘निधि आपके निकट’ शिविर आयोजित, कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026
‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूर्ण; प्रधानमंत्री की अपील से खादी को मिली नई पहचान, स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ा जनविश्वास
  • UTTARAKHAND NEWS

‘मन की बात’ के 12 वर्ष पूर्ण; प्रधानमंत्री की अपील से खादी को मिली नई पहचान, स्वदेशी उत्पादों के प्रति बढ़ा जनविश्वास

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 27, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.