Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • UTTARAKHAND NEWS

राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 30, 2026 1 minute read
राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
.

PIB DEHRADUN-मेरा युवा भारत, चमोली के तत्वावधान में राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 200 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, निर्वाचन प्रक्रिया तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत, चमोली की स्वयंसेविका पार्वती ने ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ अभियान के अंतर्गत SIR (Special Intensive Revision – विशेष गहन पुनरीक्षण) के संबंध में युवाओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार सुधारने का कार्य किया जाता है।

उन्होंने युवाओं को बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहना चाहिए और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के डीन डॉ. अरविंद गोस्वामी एवं डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अभिषेक अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर सौरभ कुंवर, प्रोफेसर प्रदीप चंद्र एवं प्रोफेसर आकांक्षा चौधरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने, अपने मताधिकार का महत्व समझने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी भूमिका अहम है। जागरूक युवा ही सशक्त, जिम्मेदार एवं सहभागी लोकतंत्र की नींव मजबूत कर सकते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, चमोली के जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों गौरव नेगी, बबीता रावत, देवेश्वरी तथा कार्यालय सहायक राजेंद्र प्रसाद के सहयोग से किया गया। सभी आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को SIR एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराने के साथ-साथ लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराया गया। अंत में युवाओं से आह्वान किया गया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ें।

मेरा युवा भारत, चमोली की यह पहल युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘स्वच्छता अभियान 6.0’ के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
Next: सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना, युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्य-मुख्यमंत्री

Related Stories

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों को उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों को उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 7, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 6, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों को उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं November 7, 2026
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया November 6, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड November 6, 2026

You may have missed

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों को उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण मित्रों और व्यापारियों को उपहार भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 7, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 6, 2026
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की दी शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की दी शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.