Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला
  • UTTARAKHAND NEWS

DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026 1 minute read
DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला
.

बेंगलुरु 
भारत अपने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डीआरडीओ के घातक नामक स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन को प्रोटोटाइप डेवपलमेंट चरण में जा रहा है. यह जेट इंजन वाला, टेललेस फ्लाइंग-विंग डिजाइन का अनमैनड कॉम्बैट एरियल व्हीकल है, जिसे पायलट को जोखिम में डाले बिना दुश्मन के गहरे इलाकों में हमला करने के लिए विकसित किया जा रहा है. इसकी खासियतें इसे आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुरूप बनाती हैं। 

घातक को रडार और इन्फ्रारेड सिग्नेचर कम करने के लिए फ्लाइंग-विंग डिजाइन, घुमावदार एयर इंटेक और विशेष आकार के एग्जॉस्ट दिए गए हैं. इसमें आंतरिक हथियार बे है, जिसमें करीब 1.5 टन तक प्रिसिजन-गाइडेड बम और मिसाइलें ले जाने की क्षमता होगी, जिससे स्टील्थ प्रोफाइल बनी रहेगी। 

यह दुश्मन के मजबूत हवाई क्षेत्र में घुसकर महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला कर सकेगा. दुश्मन की वायु रक्षा प्रणालियों को दबाने और विवादित इलाकों में निगरानी व टोही मिशन भी कर सकेगा. इस ड्रोन को बिना आफ्टरबर्नर वाले कावेरी इंजन से पावर मिलेगी, जो करीब 49 से 51 किलोन्यूटन थ्रस्ट देगा।

यह इंजन पहले ही रूस में हाई-एल्टीट्यूड और फ्लाइट ट्रायल पास कर चुका है. 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट दर्ज कर चुका है. अब सर्टिफिकेशन और घातक के साथ इंटीग्रेशन अगला बड़ा कदम है. घातक को तेजस और एएमसीए जैसे मैनड फाइटर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उनकी पहुंच और लड़ाकू क्षमता बढ़ेगी। 

वर्तमान प्रगति और भविष्य
डीआरडीओ के स्विफ्ट डेमॉन्स्ट्रेटर ने पहले ही स्वायत्त उड़ान परीक्षण पूरे कर लिए हैं, जिससे फ्लाइंग-विंग डिजाइन और फ्लाइट कंट्रोल तकनीकें साबित हो चुकी हैं. 27 मार्च 2026 को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने घातक से जुड़े आरपीएसए कार्यक्रम को मंजूरी दी। 

DRDO डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर मॉडल अपना रहा है, जिसमें निजी उद्योग प्रोटोटाइप बनाने में शामिल है. सितंबर 2026 की रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर इंजन सर्टिफिकेशन, इंटीग्रेशन और परीक्षण योजना के अनुसार आगे बढ़े तो दो से तीन साल में इसे सेवा में शामिल किया जा सकता है. हालांकि डीआरडीओ ने अभी कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है। 

घातक भारतीय वायु सेना को एक स्टील्थ अनमैनड स्ट्राइक प्लेटफॉर्म देगा, जो मैन्ड फाइटर फ्लीट की पूरक भूमिका निभाएगा. यह परियोजना भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा योगदान साबित होगी। 

 

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा
Next: 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित

Related Stories

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
  • UTTARAKHAND NEWS

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP November 26, 2026
  • संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… November 26, 2026
  • अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी November 26, 2026

You may have missed

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….. – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
  • UTTARAKHAND NEWS

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी
  • UTTARAKHAND NEWS

मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.