Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी
  • UTTARAKHAND NEWS

मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026 1 minute read
मुंबई में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, अमिताभ बच्चन का घर उड़ाने की चेतावनी
.

मुंबई
मुंबई की मेयर रितु तावड़े और नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े को एक नया धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ सहित पूरे शहर में बम विस्फोट, ड्रोन और ग्रेनेड हमले करने की धमकी दी गई है। ये ईमेल गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे मिला।

अदालत को आज 3 बजे बम से डड़ाने की धमकी
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए इस ईमेल में कथित तौर पर 26 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे मेयर ऑफिस और दोपहर 3:00 बजे अदालत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच ड्रोन के जरिए ‘जलसा’ पर हमला करने की भी धमकी दी गई है।

दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र
गायक दिलजीत दोसांझ को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। बता दें, शुक्रवार को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट होने वाला है। ईमेल भेजने वालों ने दिलजीत से माफी मांगने की मांग की है और “मराठी भाइयों” से अपने बच्चों की रक्षा करने को कहा है। साथ ही, 27 नवंबर को होने वाले दिलजीत के शो में शामिल होने वाले लोगों को जमीन पर पड़े किसी भी आईफोन को न उठाने की चेतावनी दी गई है। ईमेल में यह भी धमकी दी गई है कि यदि दिलजीत के तीन घंटे के कॉन्सर्ट को नहीं रोका गया, तो अगले 30 दिनों तक पूरे मुंबई में ग्रेनेड हमले किए जाएंगे।

मेट्रो ट्रेनों में IED से भरे बैग रखे गए हैं- ईमेल में दावा
ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि विभिन्न मेट्रो ट्रेनों में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से भरे बैग रखे गए हैं, और यात्रियों को 27 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच मेट्रो में सफर न करने की चेतावनी दी गई है।

पुलिस अधिकारी का बयान
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “इस ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र है। ईमेल के अंत में भेजने वाले ने दो संगठनों—खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) के नाम लिखे हैं।” पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह के फर्जी (हॉक्स) ईमेल की संख्या बढ़ गई है, खासकर शुक्रवार को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को देखते हुए। पुलिस टीमों ने उनके कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी है।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल
Next: 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत आज IOC के सामने रखेगा अपना पक्ष

Related Stories

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान
  • UTTARAKHAND NEWS

सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?
  • UTTARAKHAND NEWS

DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP November 26, 2026
  • सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान November 26, 2026
  • DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश? November 26, 2026

You may have missed

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP
  • UTTARAKHAND NEWS

सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत जानें यूपी और बिहार के ताजा भाव – NNSP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान
  • UTTARAKHAND NEWS

सीट शेयरिंग विवाद के बीच इकरा हसन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को लेकर दिया बयान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?
  • UTTARAKHAND NEWS

DA में 3% बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को वेतन-पेंशन बढ़ने का इंतजार, कब आएगी नई सिफारिश?

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने
  • UTTARAKHAND NEWS

Gen Z की प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए किशोर कुमार के ये 10 सदाबहार गाने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.