Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026 1 minute read
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति
.

DDN-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इनमें मेला स्थल एवं मंदिरों का सौंदर्यीकरण, हेलीपैड निर्माण, सड़क एवं पुलों का सुधारीकरण, सीसी एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, सिंचाई गूल तथा सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत कठाड़ कमेला के मुख्य मार्गों पर सीसी टाइल्स एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण हेतु ₹55.16 लाख, जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या-9 आर्यनगर की आंतरिक सड़कों एवं नालियों के निर्माण तथा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹56.76 लाख तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर से लंकुरा बाजावाला होते हुए रमपुरकाजी तक मार्ग का बीएम/एसडीबीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण किए जाने हेतु ₹242.38 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड निर्माण हेतु कुल ₹249.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 161.20 लाख, जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग के थानों रेंज के अंतर्गत जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण हेतु ₹98.75 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.25 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रसैपाटा में पौराणिक भगवती मंदिर के सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹59.57 लाख, जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत सिल्ला बामण गांव स्थित साणेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुंगेश्वर महादेव मंदिर फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़गांव के सौंदर्यीकरण हेतु ₹49.94 लाख, चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु ₹109.88 लाख, जनपद चमोली के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत उत्तराखंड के एकमात्र दानवीर कर्ण के मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹99.71 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.82 लाख तथा टिहरी विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत नई टिहरी के बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु ₹100 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 60 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड मोरी के ग्राम फिताड़ी में हेलीपैड निर्माण हेतु ₹107.98 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कारगी चौक में जाट भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि ₹125 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु ₹422.11 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग (राजमार्ग-60) के किमी 143.930 पर डांगोली-दाड़िमखेत-हरवाड़ -वलीघाट-दफौड़-धर्मघर-कोटमन्या -पाखू-थल-सत्सिलिंग मोटर मार्ग के श्रेणी-बी से श्रेणी-ए में उच्चीकरण हेतु ₹111.92 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मंच-लेठी-बमनगांव-तारकुली- आवंडा से विकासखंड ताकुला के भेसड़गांव-चौड़ा-फल्याटी-बनौड़ा सिंचाई गूल के निर्माण हेतु ₹95.01 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next: केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार

Related Stories

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार November 28, 2026
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति November 28, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग November 28, 2026

You may have missed

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.