Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • 07 नवम्बर को हल्द्वानी में “उत्तराखंड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान” की थीम आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की बैठक करते मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

07 नवम्बर को हल्द्वानी में “उत्तराखंड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान” की थीम आधारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की बैठक करते मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 16, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने 07 नवंबर को हल्द्वानी (प्रस्तावित) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम “उत्तराखण्ड की *शान, वीर *जवान, *समृद्ध नारी, सशक्त किसान” थीम पर आधारित होगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षगांठ प्रदेशवासियों के लिए गर्व का अवसर है। यह आयोजन राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगा, विशेष रूप से कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण के क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों को व्यापक रूप से सामने लाया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है। उन्होंने कहा के हल्द्वानी में चारों विभागों—कृषि,उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण—द्वारा संयुक्त रूप से भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और प्रभावी योजना सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन प्रदेश की जनता के लिए प्रेरणादायक बने।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, निदेशक कृषि परमाराम, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एमडी उपनल ब्रिगेडियर(सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक सैनिक कल्याण विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर देहरादून में राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह में होंगी शामिल
Next: पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात — वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जताया आभार

Related Stories

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा April 20, 2026
  • श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी April 20, 2026
  • डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त April 19, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का सजीव स्वरूप है-मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 20, 2026
डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम के निर्देशन में आज देर शाम काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए राज्य में किये गये हैं व्यापक प्रबंध-मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.