Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 31, 2025 1 minute read
.

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने मसूरी क्षेत्र में जनहित एवं आमजन की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों के निष्पादन को लेकर एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि मसूरी नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दूरभाष के माध्यम से एम०डी०डी०ए० एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनहित एवं मूलभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसुरक्षा और जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें शामिल रहीं—
एम०डी०डी०ए० द्वारा स्प्रिंग रोड में प्रीतम होटल से आईटीबीपी रोड तक सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग निर्माण।
पिक्चर पैलेस से बड़े मोड़ तक सड़क किनारे रेलिंग निर्माण का कार्य शीघ्र कराए जाने की आवश्यकता।
लंढौर सिविल रोड से मंदाकिनी हाउस मार्ग तक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन हेतु मार्ग की मरम्मत तथा रेलिंग/डिवाइडर लगाए जाने का कार्य (लोक निर्माण विभाग)।

टिहरी बस स्टैंड, कोजी कॉर्नर के समीप क्षतिग्रस्त पुस्ते की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण (लोक निर्माण विभाग)।
मॉल रोड पर नालियों के ढलान में सुधार कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किए जाने की आवश्यकता (लोक निर्माण विभाग)। मसूरी क्षेत्र में निजी भूमि पर स्थापित विद्युत पोलों को आवश्यकता अनुसार अन्यत्र स्थानांतरित न किए जाने से उत्पन्न समस्याओं का समाधान (विद्युत विभाग)।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला प्रशासन की घंटाघर, राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, चकराता रोड पर बड़ी कार्रवाई
Next: पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Related Stories

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • UTTARAKHAND NEWS

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात October 19, 2026
  • Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP October 19, 2026
  • मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण October 19, 2026

You may have missed

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
  • UTTARAKHAND NEWS

आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand Becomes the First State in the Himalayan Region to Export Trout to Nepal and first state to supply in ITBP

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ किया 151 कन्या पूजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 19, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.