Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • जिला प्रशासन की घंटाघर, राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, चकराता रोड पर बड़ी कार्रवाई
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन की घंटाघर, राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, चकराता रोड पर बड़ी कार्रवाई

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 30, 2025 1 minute read
.

देहरादून-मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आम जनमानस को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल के नेतृत्व में देहरादून शहर में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फुटपाथ एवं सड़कों पर अवैध रूप से बेतरतीव खड़े सैकड़ों दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को जब्त किया गया तथा मौके पर चालान किए गए।

जिला प्रशासन की टीम ने घंटाघर से राजपुर रोड, ऐस्लेहॉल, दर्शन लाल चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक एवं चकराता रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित ठेली-रेहड़ी एवं मैकेनिकल दुकानों का सामान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
खाने-पीने की दुकानों के बाहर डस्टबिन उपलब्ध न होने पर संबंधित दुकानदारों के भी चालान किए गए। नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर मौके पर ही चालान करते हुए वाहन स्वामियों को सख्त चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वाहनों पर केवल चालान की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन यदि भविष्य में वाहन दोबारा फुटपाथ पर खड़े पाए गए तो वाहन का पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा।
फुटपाथ पर संचालित मैकेनिकल शॉप्स के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त किया गया और चालान किए गए। अभियान के दौरान सड़कों पर अवैध तरीके से लगे पोस्टर, बैनर एवं अन्य अवरोधक सामग्री को हटाया गया। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि फुटपाथ और सड़कों पर वाहन पार्क न करें। फुटपाथ को आम जनमानस के आवागमन के लिए निर्बाध रखे। जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस संयुक्त अभियान में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, आरटीओ संदीप सैनी, आरटीओ अनिता चमोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: स्व. उमेश अग्रवाल की 66वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
Next: मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Related Stories

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ July 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की July 16, 2026
  • मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण July 16, 2026

You may have missed

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

लोक पर्व हरेला पर पीआईबी देहरादून में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण , एनएसटीआई देहरादून में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 16, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.