Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 6, 2026 1 minute read
उत्तराखंड सचिवालय कार्मिकों ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की
.

देहरादून-अपनी शासकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सचिवालय के कार्मिकों के एक सामाजिक समूह ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। समूह के सदस्यों ने शनिवार को देहरादून स्थित एक वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों का हाल-चाल जाना और उन्हें ताजे फल, जूस एवं ड्राई फ्रूट्स वितरित किए।

समूह की ओर से पिछले सप्ताह भी एक बाल आश्रम में भोजन वितरित किया गया था। इस दौरान सदस्यों ने गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ संवाद किया।

इस सेवा अभियान की शुरुआत समूह के संस्थापक दिव्यांशु डोभाल के नेतृत्व में की गई है। उनके साथ सचिवालय में कार्यरत अंकिता ज्याड़ा, विजयलक्ष्मी, नवीन चौहान एवं अजय नौटियाल इस पहल में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। सभी सदस्य उत्तराखंड सचिवालय में समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

यह पांच सदस्यीय समूह प्रत्येक माह अपनी व्यक्तिगत सहभागिता से समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता है। इन गतिविधियों में अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों तथा वृद्धजनों की सेवा के साथ-साथ पशु कल्याण और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्य भी शामिल हैं।

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने सचिवालय के इन युवा कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। समूह के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय विद्यालय एच.बी.के. नंबर 1 में ऐतिहासिक शिक्षक दिवस
Next: हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री

Related Stories

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री October 23, 2026
  • Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी October 23, 2026
  • उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन October 23, 2026

You may have missed

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

Mussorie : सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी: गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड के प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का देहरादून में उद्घाटन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून : पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 23, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.