Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, दूध, राशन, कपड़े पहुंचाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया हर्षिल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू किया गया है। यूपीसीएल द्वारा बिजली तारों की मरम्मत की जा रही है। मोबाइल कनेक्टिविटी को सुधार लिया गया है साथ ही 125 KV के दो जनरेटर सेट भी आपदा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। हर्षिल क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविट को ठीक किया जा रहा है। गंगनानी में बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। भूस्खलन की चपेट में आई सड़कों को भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया मंगलवार तक हर्षिल तक सड़क मार्ग को पूरी तरह ठीक करने की संभावना है। जिसके बाद अन्य कामों को भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। आपदा से जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन हेतु ₹ 5.00 लाख की तत्काल सहायता राशि जारी की जाएगी। उन्होंने बताया ग्राम वासियों के पुनर्वास के लिए सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जो प्रभावित हुए लोगों के पुनर्वास, विस्थापन एवं हानि का आंकलन करेगी। उन्होंने कहा आपदा से सेब के बगीचों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों में भी आपदा से तबाही हुई है। उन्होंने कहा पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में भी जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी राज्य सरकार के स्तर से ₹ 5 लाख तक भी सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा राज्य में जहां भी आपदा से हानि हुई है, उन्हें सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उनके ही नेतृत्व में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई गई है। प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई है।

मकान, ज़मीन, खेती और अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन प्रारंभ हो चुका है और अगले दो से तीन दिनों में मुआवज़े का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता घाटी में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकालना थी, जिसे लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही घर, खेत-खलिहान, कृषि और अन्य नुकसान का विस्तृत सर्वे जारी है, ताकि शेष मुआवज़ा शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।

प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन, राशन, आपातकालीन लाइट, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री लगातार पहुंचाई जा रही है। गांव में बिजली एवं नेटवर्क की व्यवस्था बहाल कर दी गई है और सड़क को भी शीघ्र आवागमन हेतु सुचारू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन पर कन्या गुरुकुल छात्राओं व पर्यावरण मित्र महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, धराली में आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का किया निरीक्षण

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.