Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • रक्षाबंधन पर कन्या गुरुकुल छात्राओं व पर्यावरण मित्र महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी
  • UTTARAKHAND NEWS

रक्षाबंधन पर कन्या गुरुकुल छात्राओं व पर्यावरण मित्र महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज हाथीबड़कला स्थित शासकीय आवास पर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून की छात्राओं एवं पर्यावरण मित्र महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट कर सभी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व ही नहीं, बल्कि यह हमारे रिश्तों में विश्वास, प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार मातृशक्ति के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी नौकरियों में प्रदेश की महिलाओं को 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देकर रोजगार के क्षेत्र में मातृशक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद ‘हाउस ऑफ हिमालयास’ ब्रांड के जरिए आज विश्व के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं, जो उत्तराखंड की महिला शक्ति की प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।
इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं छात्राएं उपस्थित रही।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धराली आपदा पर केंद्र की नज़र, हर संभव मदद दे रही केंद्र सरकार-केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
Next: प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.