Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 30 से अधिक प्रभावितों को राहत राशि के चेक किए प्रदान
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 30 से अधिक प्रभावितों को राहत राशि के चेक किए प्रदान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 12, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में अतिवृष्टि से प्रभावित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आर्य नगर, दून विहार, विलासपुर कांडली, अमन विहार और राजपुर स्थित खाला गांव का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अमन विहार में बरसाती नाले पर पुल निर्माण कार्य तथा राजपुर स्थित खाला गांव में चेक डेम निर्माण को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को दिए। मंत्री जोशी ने विलासपुर कांडली में अतिवृष्टि से महेंद्र गुरुंग, चुन्नी लाल, महेश प्रसाद और मोनिका के घरों में दरारें एवं पुश्ता और आंगन क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने शीघ्र आपदा मानकों के अनुसार इस्टीमेट तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मौके पर ही 30 से अधिक प्रभावितों को आंशिक नुकसान के तात्कालिक सहायता राशि के चेक और राहत सामग्री की किट प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सुरेंद्र राणा, पार्षद योगेश घाघट, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल, वंदना ठाकुर, संजय नौटियाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इन प्रभावितों को मिले सहायता राशि के चेक – संजीव कुमार, कांति, अमरेंद्र अजय कुमार, सुरेश, विनीता अधिकारी, राममाया, ममता देवी, शांति देवी, गुंजन शर्मा, पूनम रानी, सपना गुरुंग, रूपकला थापा, प्रिया शर्मा, हेमा देवी, शारदा देवी, पूरन थापा, मीरा क्षेत्री, कमल गुरुंग,सोनम, छोटेलाल, छोटे खान, चंपा देवी, साकेत त्यागी, पूनम, सलमा, शारदा, जय प्रकाश, राजा, सुमित्रा देवी, सुरेश, विनीता आदि।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IIT रुड़की, कॉमेट फाउंडेशन और आईआईआईटी बैंगलोर ने रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सरफेस (आरआईएस) तकनीक के लिए तकनीक हस्तांतरण समझौते पर किए हस्ताक्षर
Next: भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को किया डीलिस्ट

Related Stories

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026

Video Adv

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी May 11, 2026
  • पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ May 11, 2026
  • ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने May 11, 2026

You may have missed

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी
  • ARTICLES
  • UTTARAKHAND NEWS

बंगाल ने खुद को फिर से ढूंढ़ लिया – हरदीप सिंह पुरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर
  • UTTARAKHAND NEWS

ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व-मुख्यमंत्री पुष्कर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) May 11, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.