Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को किया डीलिस्ट
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को किया डीलिस्ट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 12, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। बीते 9 अगस्त को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा ना है और ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता नहीं मिल पाया है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतरिक्त अवसर दिया है।

ये दल किए गए डीलिस्ट
1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी,जनपद-देहरादून
2. हमारी जनमंच पार्टी,जनपद-देहरादून
3. मैदानी क्रान्ति दल,जनपद-देहरादून
4. प्रजा मण्डल पार्टी, जिला-पौडी गढवाल
5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी,जनपद-हरिद्वार
6. राष्ट्रीय जन सहाय दल,जनपद-देहरादून

आयोग ने दूसरे चरण में 11 दलों को किया नोटिस जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण में उत्तराखण्ड में बीते 6 साल से निष्क्रिय 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये सभी वे दल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है। दलों को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 27 अगस्त 2025 तक का समय दिया है। आयोग के आदेशानुसार उत्तराखण्ड में पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में से 11 दल ऐसे हैं जो आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा। देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस पूरे अभ्यास में राजनैतिक व्यवस्था का शुद्धिकरण एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।

इन दलों को दिया गया नोटिस
1- भारत कौमी दल, ग्राम लाठरदेवा हुण, पोस्ट-झबरेडा, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।
2- भारत परिवार पार्टी, भारत हृदय आश्रम मौहल्ला करछा, ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।
3- भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी, 77/129 भगत सिंह कालोनी, तरला अधोईवाला, देहरादून, उत्तराखण्ड।
4- भारतीय सम्राट सुभाष सेना, ग्राम-अजीतपुर, पोस्ट-कनखल, लक्सर रोड, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।
5- भारतीय अन्तोदय पार्टी, 8 प्रीत विहार, फेज-2 इन्दिरा गांधी मार्ग, निरंजनपुर, देहरादून उत्तराखण्ड।
6- भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी, एकता विहार, लेन न0-1 ग्रामसभा आमवाला तल्ला, पोस्ट कण्डोली, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून उत्तराखण्ड।
7- गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रन्ट, शाही निवास, चन्द्रबनी, पो-मोहब्बेवाला, देहरादून उत्तराखण्ड।
8- पीपल्स पार्टी, ए-23 सुभाष नगर, रूडकी, हरिद्वार, उत्तराखण्ड।
9- प्रजातन्त्र पार्टी ऑफ इण्डिया, मकान न0-33 मौहल्ला-बम्बघेरा, शहर एवं पोस्ट- रामनगर, नैनीताल, उत्तराखण्ड।
10-सुराज सेवा दल, ग्राम-रमडी जसुआ, पो- फतेहपुर तहसील-हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखण्ड।
11-उत्तराखण्ड जनशक्ति पार्टी, सुशीला बर्थवाल निवास निकट दूरदर्शन प्रसार भारती कार्यालय, हरिद्वार बायपास रोड, देहरादून, उत्तराखण्ड।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, 30 से अधिक प्रभावितों को राहत राशि के चेक किए प्रदान
Next: DM सविन बंसल ने कुठाल गेट, साईं मंदिर, दिलाराम चौक एवं घंटाघर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.