Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 1, 2025 1 minute read
.

देहरादून- देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में आज 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वीर नारियों और वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

अपने संबोधन में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें भी 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ था और आज वे जहाँ हैं, उसके पीछे उनकी सैनिक पृष्ठभूमि की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स वीरता की मिसाल है और उत्तराखंड वीरों व राष्ट्रभक्तों की भूमि है। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि देश की सेना में लगभग 17.5 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सैनिकों के प्रति विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित वन रैंक वन पेंशन की मांग को मोदी सरकार ने पूरा किया। राज्य सरकार द्वारा भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और शहीदों के परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण प्रगति पर है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संगठन के पूर्व अध्यक्ष रहे स्वर्गीय कैप्टन धनीराम नैनवाल को भी स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह सैन्यधाम उत्तराखण्ड की वीरभूमि और हमारे शहीदों के पराक्रम का प्रतीक बनेगा। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिकों एवं उनकी आश्रित विधवाओं की पेंशन को बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 650 पूर्व सैनिकों एवं विधवाओं को इस पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान और हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अध्यक्ष उमानंद जोशी, कर्नल हरि सिंह चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट, सूबेदार पूरण चंद्र, बाल सिंह जुयाल, कै.त्रिलोक सिंह, लक्ष्मी तोमर, सुलोचना सहित पूर्व सैनिक, वीर नारिया उपस्थित रही।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है
Next: कृषि सहायकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विभागीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने दिया शीघ्र कार्यवाही का भरोसा

Related Stories

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026

RECENT POSTS

  • आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न September 20, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट September 20, 2026
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी September 20, 2026

You may have missed

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न
  • UTTARAKHAND NEWS

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार की उपलब्धियों का जश्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार की दूरगामी सोच – 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.