Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है
  • NATIONAL NEWS

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 31, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB Delhi-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय (MHA) ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बाढ़, अचानक बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (IMCTs) का गठन किया है। ये केन्द्रीय दल मौके पर जाकर स्थिति और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का आकलन करेंगे।

केन्द्रीय दल अगले सप्ताह की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाढ़/भूस्खलन प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे, जो मौजूदा मानसून सीजन के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश, अचानक बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में पहले ही एक IMCT और एक बहु-क्षेत्रीय दल (Multi-Sectoral Team) दौरा कर चुका है।

इन केन्द्रीय दलों का नेतृत्व गृह मंत्रालय/राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के संयुक्त सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे और इनमें व्यय, कृषि और किसान कल्याण, जल शक्ति, ऊर्जा, सड़क परिवहन और राजमार्ग, ग्रामीण विकास मंत्रालयों/विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय इन राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है और आवश्यक लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा है, जिसमें NDRF, सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की तैनाती शामिल है, जो खोज और बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की बहाली में सहायता कर रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगस्त 2019 में लिए गए निर्णय के अनुसार, गृह मंत्रालय गंभीर आपदा के तुरंत बाद राज्य सरकारों/केन्द्रशासित प्रदेशों के ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बगैर IMCTs का गठन करता है ताकि मौके पर जाकर नुकसान काआकलन किया जा सके।

IMCT द्वारा नुकसान का आकलन करने के बाद, केन्द्र सरकार स्थापित प्रक्रिया के अनुसार NDRF से राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, केन्द्र सरकार ने 24 राज्यों को SDRF में 10,498.80 करोड़ रुपए, 12 राज्यों को NDRF से 1,988.91 करोड़ रुपए, 20 राज्यों को राज्य आपदा शमन निधि (SDMF) से 3,274.90 करोड़ रुपए और 09 राज्यों को राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (NDMF) से 372.09 करोड़ रुपए जारी किए हैं, ताकि आपदा प्रभावित राज्य प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान की जा सके।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ALERT : तीन दिनों के लिए रेड एवं ऑरेंज एलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
Next: गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

DAY-NRLM Launches National Compendium on Strengthening Rural Livelihoods through Convergence
  • NATIONAL NEWS

DAY-NRLM Launches National Compendium on Strengthening Rural Livelihoods through Convergence

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 28, 2026
PM chairs meeting with CMs to review preparedness in light of emerging situation in West Asia crisis
  • NATIONAL NEWS

PM chairs meeting with CMs to review preparedness in light of emerging situation in West Asia crisis

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 27, 2026
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026

Recent Posts

  • जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश April 11, 2026
  • भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा April 11, 2026
  • डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया मुख्यमंत्री धामी ने April 11, 2026

You may have missed

जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

जमरानी बांध परियोजना समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 11, 2026
भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा
  • UTTARAKHAND NEWS

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 11, 2026
डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 11, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.