Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • भारी वर्षा के कारण किसानों के फसलों की क्षति का आंकलन कराते हुए उसका मुआवजा किसानों को त्वरित उपलब्ध कराये-कृषि मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

भारी वर्षा के कारण किसानों के फसलों की क्षति का आंकलन कराते हुए उसका मुआवजा किसानों को त्वरित उपलब्ध कराये-कृषि मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 1, 2025 1 minute read
Share This Post

हरिद्वार- जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टी के कारण कृषि एवं उद्यान से जुडे़ हुए किसानों की फसलों के क्षति का आंकलन एवं उन्हों उपलब्ध कराये गये मुआवजा के सम्बन्ध में कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज सीसीआर सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उनके द्वारा जनपद में किसानों की फसलों की हुई क्षति के सम्बन्ध उपलब्ध कराये गये मुवावजा के सम्बन्ध में जानकारी ली।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण जो भी फसलों को नुकसान होता है उसका तत्काल आंकलन करते हुए किसानों को क्षति का मुवावजा तत्काल उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि किसी भी कृषक की पशु एवं भवन सम्पत्ति को नुकसान होता है तो उसे तत्काल नियमानुसार शासन द्वारा निर्धारित सहायता धनराशि उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद के अधिक से अधिक किसानों के फसलों का बीमा कराया जाय इसके लिए उन्होंने किसानों को बीमा कराने के लिए भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमा के लिए प्रोत्साहित करें।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि बागवानी के क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया जाय जिसके लिए उन्होंने ड्रैगन फूड का उत्पादन करने के लिए विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करते हुए उन्हें लाभाविन्त किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में कुम्भ मेंला आयोजित हो रहा है तथा महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा तैयार किये जा रहे पहाड़ी उत्पादों का अधिक से अधिक स्टॉल लगाया जाए इसके लिए उन्होंने स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिये। ताकि अधिक से अधिक महिला समूहों को लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने जनपद की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए महिला समूहों को एनआरएलएम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनसे बेहतर संवाद किया जाय ताकि उन्हें लखपति दीदी बनाया जाय। उन्होंने जनपद में महिला समूहों द्वारा तैयार कराये जा उत्पादों की जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को उपलब्ध कराये गये आवास की जानकारी ली।

मा. मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में कहा कि जनपद हरिद्वार में किसानों की फसलों की क्षति का एवं पशुओं की हुई हानि का अहेतुक सहायता का अनुगृह अनुदान कि राशि प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराने तथा जनपद में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यो के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुई क्षति का आंकलन करते हुए किसानों को उपलब्ध कराये गये मुवावजा राशि के सम्बन्ध कृषि मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में 44 किसानों के फसलों को क्षति हुई है जिसका आंकलन किया गया है तथा उन्हें 2 लाख 5 हजार 417 रू0 की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। तथा जनपद में तीन पशुओं की मृत्यु हुई है उन पशुपालकों को सहायता धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। तथा 09 पशुपालकों गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है 27 हजार की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। तथा जनपद में अहितुक सहायता, गृह अनुदान, अनुगृह, फसल क्षति, पशुशाला क्षति के लाभार्थीयों को कुल 16 लाख 37 हजार 6 सौ रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के 9 हजार एक सौ एक लाभार्थीयों को आवास उपलब्ध कराये गये है तथा द्धितीय चरण में आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु 29 हजार 7 सौ 12 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने अवगत कराया है कि लखपति दीदी योजना के तहत जनपद में 23 हजार एक सौ बारह महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। उन्होंने कृषि मंत्री को आश्वत किया है कि उनके द्वार जो भी दिशा-निर्देश दिये गये है उनका सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

बैठक परियोजना निदेशक केएम तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जिला उद्यानन अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिला महामंत्री भाजपा अशु चौधरी, अरूण चौहान,अभिषेक गौड़ सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि सहायकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विभागीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मंत्री ने दिया शीघ्र कार्यवाही का भरोसा
Next: खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी सीएम धामी ने

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.