Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक की।

बैठक के दौरान डीएवी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री जितेन्द्र बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंत्री जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मसूरी विधानसभा के आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश ने आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से नई ऊँचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने न केवल देश में स्थानीय उद्योगों को बल दिया है, बल्कि युवाओं को रोजगार, नवाचार और स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का “लोकल के लिए वोकल बनो” का संदेश आज जन-जन की भावना बन चुका है। हर नागरिक को चाहिए कि वह स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करे। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है, जहाँ कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, जैविक खेती और पर्वतीय उत्पाद राज्य की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुके हैं।उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण उद्यमी और युवा स्टार्टअप आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बन रहे हैं।

अंत में मंत्री जोशी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “विकसित भारत @2047” को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाए और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को घर-घर तक पहुँचाए, ताकि भारत को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता आर.एस.परिहार, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Next: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित विकासनगर विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026

You may have missed

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.