Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित विकासनगर विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित विकासनगर विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 12, 2025 1 minute read
Share This Post

विकास नगर-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज विकास नगर स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में लागू किए गए NextGenGST हेतु व आत्मनिर्भर भारत (हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी) अभियान विकासनगर विधानसभा का सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह सहित सभी प्रबुद्धजनगणों, व्यापारी गणों, जिले में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारीगण,प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजक, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण, जिला मोर्चा अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बन चुका है और सैन्य, रक्षा, खाद्य सहित अनेक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोकल उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के तहत राज्य के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए NextGenGST और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट जेन जीएसटी ने कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जनहितकारी बनाया है। अब व्यापारियों को सुविधा मिली है, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह सुधार देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और ईमानदार करदाताओं को सम्मान देने का कार्य कर रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री की उस भावना का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने कहा “लोकल के लिए वोकल बनो।” उन्होंने कहा कि आज हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का मंत्र अब देशव्यापी आंदोलन बन गया है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा उत्तराखण्ड राज्य इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारे गांवों में कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प और जैविक खेती आत्मनिर्भरता के प्रतीक बन चुके हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस संकल्प को आगे बढ़ाएँ और भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करें। इस दौरान स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष भाजपा मीता सिंह, जिला प्रभारी सतेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सचिन बंसल, मंडल महामंत्री भाजपा आदित्य वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Stories

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश March 11, 2026
  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम March 11, 2026
  • विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन March 11, 2026

You may have missed

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 11, 2026
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 10, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.