Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • गौरा देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विशेषीकृत माई स्टाम्प किया गया जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

गौरा देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विशेषीकृत माई स्टाम्प किया गया जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB Dehradun/चमोली-शनिवार को डाक विभाग उत्तराखंड द्वारा रैणी गाँव, जोशीमठ, चमोली में चिपको आंदोलन की प्रणेता तथा पर्यावरण संरक्षण की प्रतीक स्वर्गीय गौरा देवी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक विशेषीकृत माई स्टाम्प (कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प) तथा विशेष आवरण जारी किया गया।

चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी का जन्म सन 1925 में जोशीमठ के लाता गांव में हुआ था। विवाहोपरांत वह रैणी गाँव की निवासी बन गईं। मार्च 1974 में उनके नेतृत्व में रैणी तथा लाता गाँव की महिलाओं ने ठेकेदारों से गाँव के समीप स्थित जंगलों (जो कि वर्तमान में नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व का हिस्सा है) के पेड़ों को कटने से बचाने के लिए निर्भीकतापूर्वक पेड़ों को गले से लगा लिया।

महिलाओं के इस दृढ़ संकल्प के आगे ठेकेदारों को पीछे हटना पड़ा तथा वह वन जिसे महिलायें अपना “मायका” मानती थीं , सुरक्षित बच गया। गौरा देवी के नेतृत्व में चला चिपको आंदोलन हिमालयी पारिस्थितिकी में महिलाओं की सामाजिक चेतना, पर्यावरण न्याय तथा ग्राम्य जीवन पर आधारित आजीविका के अधिकार का सशक्त प्रतीक बना तथा इसने विश्वभर के पर्यावरणीय आंदोलनों को नई दिशा प्रदान की।
आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर सुबोध उनियाल, वन मंत्री, उत्तराखंड, लखपत बुटोला, विधायक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र, स्वर्गीय गौरा देवी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा, श्रीमती शशि शालिनी कुजूर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल, अनसूया प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखंड परिमंडल, डॉ रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, पंकज कुमार, निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व, सर्वेश दुबे, प्रभागीय वन अधिकारी, बद्रीनाथ वन प्रभाग, महातिम यादव, उप वन संरक्षक, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Next: डा. नरेश बंसल ने सासंद आदर्श योजना के तहत सहसपुर के हरियावाला गांव लिया गोद

Related Stories

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत April 13, 2026
  • पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड April 12, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा April 12, 2026

You may have missed

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत
  • UTTARAKHAND NEWS

दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की हैं तमाम खासियत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 13, 2026
पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड
  • UTTARAKHAND NEWS

पीएम मोदी का 18वीं बार स्वागत करेगा उत्तराखंड

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.