Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डा. नरेश बंसल ने सासंद आदर्श योजना के तहत सहसपुर के हरियावाला गांव लिया गोद
  • UTTARAKHAND NEWS

डा. नरेश बंसल ने सासंद आदर्श योजना के तहत सहसपुर के हरियावाला गांव लिया गोद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 25, 2025 1 minute read
.

PIB Dehradun-सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने शनिवार को इस वर्ष की योजना में नया सांसद आदर्श ग्राम का चयन देहरादून के सहसपुर ब्लाक के हरीयावाला कलां गांव के रूप में किया है।

इसी क्रम में शनिवार को डा. नरेश बंसल आपका सेवक, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता मिलन करने और समस्या जानने हेतु हरियावाला पहुंचे। इस दौरान सांसद डा बंसल ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गांव वालों से समस्याएं जानीं व विकास हेतु सुझाव भी मांगे।

डा. नरेश बंसल ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी का सपना संपूर्ण भारत के विकास का है और वह तभी संभव होगा जब गांव का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उन्होंने हरीयावाला कलां गांव को गोद लिया है। अब यह गांव सांसद के गोद लिए गांव के तौर पर प्रशासनिक स्‍तर पर निगरानी में रहेगा और योजनाओं से संतृप्‍त करने के साथ ही गांव में विकास की अतिरिक्‍त योजनआों को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्र बिंदु रहेगा।

इस मौके पर डा. नरेश बंसल ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि उक्त ग्राम पंचायत की कार्य योजना डीआरडीए में उपस्थित होकर पोर्टल पर फीड की जाए। इसके बाद गांव को समग्र योजना से आच्छादित करने का अभियान शरू किया जाए।उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मूल रूप से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य करने के बाद ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा सकता है।

डा. नरेश बंसल ने कहा की पहले उन्होंने इस योजना के तहत रायवाला ब्लॉक के जीवनवाला एवं हरिपुर कलां गांव गोद लिए थे, जिनमें विकास योजनाओं के पहुंचने व रेगुलर मानीटरिंग से वहां विकास हुआ और लोगों का जीवन आसान हुआ है।

बैठक में विधायक सहसपुर सहदेव पुंडिर,सीडीओ अभिनव शाह, पीडी विक्रम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री कंचन देवी,ग्राम प्रधान सुश्री रजनी देवी, प्रधान कंडोली सुश्री कोमल देवी ,धीरज गुलेरिया कनिष्ठ प्रमुख, पूर्व प्रधान आशीष नेगी,  मेघ सिंह व आमजन उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गौरा देवी के जन्म शताब्दी के अवसर पर विशेषीकृत माई स्टाम्प किया गया जारी
Next: उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से

Related Stories

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026

RECENT POSTS

  • जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम September 15, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति September 15, 2026
  • ’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’ September 15, 2026

You may have missed

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’
  • UTTARAKHAND NEWS

’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री धामी ने की समीक्षा’

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 15, 2026
जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 14, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.