Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि
  • NATIONAL NEWS
  • UTTARAKHAND NEWS

आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 24, 2025 1 minute read
.

PIB देहरादून-गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के अन्तर्गत आयोजित आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाजार 2025 में विभिन्न देशों एवं भारत के विभिन्न राज्य सरकारों के पवेलियन बनाए गए हैं। 20 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक चलने वाले वेव्स फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड पवेलियन सभी फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड राज्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पवेलियन में देश विदेश के फिल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा राज्य की फिल्म नीति के बारे में जानकारी ली गई। बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, मराठी आदि भाषाओं के फिल्म निर्माताओं द्वारा भी फिल्मों की शूटिंग में रुचि दिखाई गई है। राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सहयोग एवं सुविधाओं की सराहना भी की गई। कई विदेशी फिल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा उत्तराखंड में शूटिंग करने पर सहमति प्रदान की गई है।

फिल्म बाजार में आगामी वर्ष 2026 में होने वाली राजजात यात्रा के बारे में भी फिल्म निर्माताओं को जानकारी दी गई, जिसमें कई विदेशी फिल्म मेकर द्वारा डॉक्यूमेंट्री शूट करने की बात की गई है। डॉ उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना देश दुनिया में हो रही है।
उत्तराखंड पवेलियन में ऑस्ट्रेलियन फिल्म मेकर सुवीं ग्राहम द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा आगामी फरवरी माह में उत्तराखंड भ्रमण कर शूटिंग लोकेशन देखने आएंगी। इसके साथ ही फिल्म आर्ट हांगकांग, फ़िनलैंड वेगा, रूस, स्टेट सिनेमा सेण्टर-किर्ग़िज़स्तान, जेट्रो -जापान, नूज़ीलैण्ड फिल्म कमीशन, जीरो ग्रेविटी पिक्चर्स के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य की फिल्म नीति के बारे में जानकारी ली गई। अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता और बॉम्बे बर्लिन फिल्म प्रोडक्शंस के सीईओ श्री अरफ़ी लांबा द्वारा भी राज्य की फिल्म नीति की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि उनकी कम्पनी देश विदेश के फिल्म निर्माताओं के साथ कार्य करती है। उनका प्रयास रहेगा कि विदेशी फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड लाया जाय।

सूचना मंत्रालय, भारत सरकार डायरेक्टर फिल्म्स श्री राजेश कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भी उत्तराखंड पवेलियन का भ्रमण किया गया एवं राज्य सरकार की फिल्म नीति की सराहना की गई।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एमडीडीए के माध्यम से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: उत्तराखण्ड को पीएमजीएसवाई-1 के तहत ₹ 130 करोड़ रूपए जारी

Related Stories

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार November 28, 2026
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति November 28, 2026
  • मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग November 28, 2026

You may have missed

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में नव्या 2.0 का शुभारंभ किया, युवा महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों का होगा विस्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹17.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
  • UTTARAKHAND NEWS

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 28, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.