Skip to content
LOGO GALAXY BLUE final

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • विंटर लाइन कार्निवाल से पहले सभी व्यवस्थाएं हो दुरुस्त – गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

विंटर लाइन कार्निवाल से पहले सभी व्यवस्थाएं हो दुरुस्त – गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 16, 2025 1 minute read
.

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में आयोजित होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी में सभी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। विशेष रूप से सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने, नियमित निगरानी करने तथा स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मसूरी के धोबीघाट एवं अन्य क्षेत्रों में वेरिफिकेशन अभियान चलाए जाए।

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने लंढौर मार्ग पर हो रहे भू-धंसाव की स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल आवश्यक कदम उठाने, मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल मसूरी की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, ऐसे में प्रशासनिक विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आयोजन सफल और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 21 दिसम्बर को मसरी स्थित अटल उद्यान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का भी लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पीआरएसआई की अगली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वर्ष 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जाएगी- रवि बिजारनिया
Next: मुख्यमंत्री ने किया ₹ 46.18 करोड़ की लागत की योजनाओं का अनुमोदन

Related Stories

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026

RECENT POSTS

  • नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह October 2, 2026
  • गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम October 2, 2026
  • हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी October 1, 2026

You may have missed

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम
  • UTTARAKHAND NEWS

गांधी जयंती पर स्वच्छता कर्मियों को प्राथमिकता, अंत्योदय की भावना से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी
  • UTTARAKHAND NEWS

हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 1, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.