Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”-न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार
  • UTTARAKHAND NEWS

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”-न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 23, 2025 1 minute read
Share This Post
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक शासन-प्रशासन की सेवाओं को सीधे पहुँचाने में एक नई मिसाल कायम की है। एक सप्ताह के दौरान राज्य भर में 93 बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें कुल 6396 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया और 28,959 ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। सरकारी सेवाओं की पहुँच और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इन शिविरों में ग्रामीणों को 9061 प्रमाणपत्र भी निर्गत किए गए।
मुख्यमंत्री धामी  इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए गंभीर हैं। उन्होंने इस अभियान की नियमित समीक्षा की और स्वयं शिविरों में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री धामी ने अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में ग्रामीणों से फीडबैक लिया और दिन में विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों पर चर्चा की और अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण जनता के लिए शासन-प्रशासन के दरवाजे खोलने और उनके समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। गत 17 दिसंबर से शुरू हुए यह अभियान डेढ़ माह तक संचालित होंगा। इस पहल के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके द्वार पर मिले, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी रूप से हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ तप्रता से उपलब्ध कराए जांय। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रीगणों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का निर्देश दिये हैं।
मंगलवार को राज्य की 10 न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 1572 शिकायतों का निस्तारण हुआ, 6563 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला और 2446 प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आज कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भी अभियान के तहत पिथौरागढ़ जिले के मोस्टामानू मेला स्थल पर आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया नाबार्ड के राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन
Next: किसान दिवस पर खेत में पहुंचकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के साथ किया संवाद और भोजन कर साझा किया अपनापन

Related Stories

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026

Recent Posts

  • देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी April 1, 2026
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने April 1, 2026
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर April 1, 2026

You may have missed

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 1, 2026
उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 30, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.