Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 13, 2026 1 minute read
.

देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। यह संस्था न केवल गोरखा समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कार्यक्रमों में वह मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के रूप में आते हैं और ऐसे आयोजनों में आकर उन्हें अपने परिवार के बीच होने का अहसास होता है।

इस दौरान संस्था की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने एक जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) आरएस क्षेत्री, महासचिव कैप्टन (सेनि) दिनेश प्रधान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, कर्नल डीके प्रधान, खेम बहादुर थापा, पदम सिंह थापा, एके मुखिया, टीडी भूटिया, सृष्टि प्रधान, कर्नल राम सिंह उपाध्याय, सुखदेव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला थापा, लीला शर्मा, किरण, भावना चौधरी, समीर डोभाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा, सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश
Next: पंचायत उन्नति सूचकांक: ग्रामीण परिवर्तन के लिए डेटा-आधारित निर्णय लेने को मजबूत करना-सुशील कुमार लोहानी

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026

RECENT POSTS

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार October 3, 2026
  • राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा October 3, 2026
  • आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री October 3, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर विकास कार्यों को रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा
  • UTTARAKHAND NEWS

राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री
  • Uncategorized

आदर्श चम्पावत में विकास की योजनाओं से बदल रही तस्वीर, धार्मिक पर्यटन को मिल रहा नया विस्तारः मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 3, 2026
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
  • UTTARAKHAND NEWS

नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.