Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 21, 2026 1 minute read
चकराता में ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ
.

– विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन।
– ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन पर केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।
– चित्र प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, जन-जागरूकता गतिविधियां, सूचना स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण का केंद्र।

PIB Dehradun–भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित तीन दिवसीय ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंट बोर्ड, चकराता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिपु दमन सिंह, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल चांदना तथा खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि विकसित भारत का मार्ग विकसित ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरे, जिसके लिए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एवं खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट ने कार्यक्रम के उद्देश्य और ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास, आजीविका के नए अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों और जनभागीदारी को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जौनसार पब्लिक स्कूल, चकराता के विद्यार्थियों के बीच ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर और चित्र तैयार किए।

कार्यक्रम स्थल पर बाल विकास विभाग, खंड विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सूचना स्टॉल लगाए गए, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, जन-जागरूकता गतिविधियां, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित सूचना स्टॉल के माध्यम से आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
Next: हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान, किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत-मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026

Video Adv

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने August 9, 2026
  • प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.