Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) July 28, 2026 1 minute read
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
.

देहरादून-मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग उन सभी नागरिकों को विवरण दुरुस्त करने का बड़ा अवसर दे रहा है, जिनके आंकड़ों में कोई त्रुटि या मैपिंग संबंधी विसंगति रह गई है। इस अभियान की धरातलीय हकीकत परखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे।

जिलाधिकारी ने अजबपुर कलां क्षेत्र में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर नोटिस तामील कराने की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्थानीय निवासी अरविंद नेगी के घर पहुंचे, जहां बीएलओ नाम में विसंगति के कारण नोटिस सौंपते हुए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने की जानकारी दे रहे थे। जिलाधिकारी ने इस पूरी प्रक्रिया का बारीकी से मुआयना किया।

बीएलओ की आसानी के लिए बनेगा फ्लोचार्ट/चेकलिस्ट
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी तरह से त्रुटिरहित और सुगम बनाने के लिए बीएलओ हेतु एक स्पष्ट फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तुरंत तैयार की जाए। इसे तत्काल सभी बीएलओ को उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी स्तर पर प्रक्रिया में भ्रम न रहे।

14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार देहरादून जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। वर्ष 2003 एवं 2026 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने या विवरण अपूर्ण होने के कारण 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस दिए जा रहे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से नोटिस देंगे और इसकी फोटो आयोग के निर्धारित ऐप पर अपलोड की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ  को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तय समयसीमा में बेहद सावधानी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण के नामित सेक्टर अधिकारी डॉ. महेश कुमार, एईआरओ अपर्णा बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली तथा बीएलओ विभांशु भट्ट मौजूद थे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश
Next: जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-मुख्यमंत्री धामी

Related Stories

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026

Video Adv

RECENT POSTS

  • उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने August 9, 2026
  • प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने August 9, 2026
  • अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना August 8, 2026

You may have missed

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाह्न किया मुख्यमंत्री धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 9, 2026
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • UTTARAKHAND NEWS

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार 17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 8, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.