Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

(THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 13, 2026 1 minute read
(THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए CM धामी ने
.
देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकतानुसार हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 13, 2026
केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त से

मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक का किया विमोचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 12, 2026

RECENT POSTS

  • (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए CM धामी ने August 13, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश August 13, 2026
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त से August 13, 2026

You may have missed

(THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए CM धामी ने
  • UTTARAKHAND NEWS

(THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए CM धामी ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 13, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा लगाकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 13, 2026
केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त से
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त से

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 13, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक का किया विमोचन
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक का किया विमोचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 12, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.