Skip to content
final logo GALAXY

AAA top combined
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • HARYANA NEWS
  • PUNJAB NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े
  • UTTARAKHAND NEWS

‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026 1 minute read
‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े
.

देहरादून-आकाशवाणी देहरादून की ओर से आकाशवाणी के 90वें स्थापना वर्ष के अवसर पर ‘AIR Rising Stars Season-1’ युवा संगीत सम्मेलन का आयोजन संस्कृति विभाग सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआईएस के निदेशक हेमंत बी. आड़े ने कहा कि इस कार्यक्रम में सहयोग देने का उद्देश्य युवाओं में गुणवत्ता और मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में चार युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। पियूष कश्यप ने भजन प्रस्तुत किए, शिया कोहली और मृणाल रतूड़ी ने गढ़वाली लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को स्वर दिया, जबकि अंशु वर्मा ने जौनसारी लोकगीत प्रस्तुत कर क्षेत्रीय संगीत की छटा बिखेरी। गुरुकुल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा संचारी पुरकायस्थ ने तबले पर संगत की।

क्लस्टर प्रमुख एवं डीडीजी (इंजीनियरिंग) सुरेश कुमार मीणा ने कहा कि ‘AIR Rising Stars’ युवाओं को संगीत और आकाशवाणी से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को मंच देने की सार्थक पहल है। कार्यक्रम प्रमुख, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन देहरादून अनिल भारती ने कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन ऐसे आयोजनों तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पीआईबी देहरादून एवं दूरदर्शन समाचार देहरादून की प्रमुख श्रीमती साक्षी सिंह तथा आकाशवाणी समाचार के प्रमुख अनिल दत्त शर्मा उपस्थित रहे।

आकाशवाणी की इस देशव्यापी पहल के तहत 26 केंद्रों पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों का उद्देश्य 30 वर्ष से कम आयु के उभरते कलाकारों को मंच देना और नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय, सुगम एवं लोक संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।

कार्यक्रम का मंच संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक विनय ध्यानी और श्रीमती पुष्पा पुंडीर ने किया। आयोजन में आकाशवाणी की ओर से कार्यक्रम अधिशासी संकल्प मिश्रा एवं डॉ. अनीता तित्याल तथा दूरदर्शन के अधिकारी सुनील कुमार और पवन गोयल ने सक्रिय सहयोग किया।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड को साहसिक खेलों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित कर रहे ऐसे आयोजन: गणेश जोशी
Next: किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी

Related Stories

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
  • UTTARAKHAND NEWS

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026

Video Adv 1

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Y-swarojgar-portal.mp4

Video Adv 2

https://galaxyinformer.com/wp-content/uploads/2026/10/Z-uttarakhand-poral.mp4

Banner Adv

d 300x250 (Top)

Banner Adv

c 300x600 (Middle)

RECENT POSTS

  • धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले November 27, 2026
  • दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच November 27, 2026
  • किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी November 27, 2026

You may have missed

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
  • UTTARAKHAND NEWS

धामी कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
  • UTTARAKHAND NEWS

दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

किसानों की आय बढ़ोतरी में उत्तराखंड बना नंबर वन : गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े
  • UTTARAKHAND NEWS

‘AIR Rising Stars’ से युवा कलाकारों को मिल रहा है मंच: हेमंत बी. आड़े

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 27, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.